फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वाहनों में न आग से बचाव, न उपचार के इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बच्चाें को घर से स्कूल लाने और ले जाने वाले स्कूली वाहनों के चालक यातायात के नियमों का उल्लंघन क रने से बाज नहीं आ रहे हैं। आलम यह है कि इन वाहनों में बच्चों के लिए न पानी की व्यवस्था है, न ही उपचार के लिए फर्स्ट एड किट, न ही अग्निशमन यंत्र हैं। ‘ऑन स्कूल ड्यूटी’ भी स्कूली वाहनों पर नहीं लिखा है। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान के दौरान 21 स्कूली वाहनों का चालान किया है। दो दिन में 55 स्कूली वाहनों का चालान और दो वाहनों को सीज किया है।
विज्ञापन

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ शुक्रवार को कांठ रोड और फव्वारा चौक पर चेकिंग अभियान चलाया गया। कांठ रोड पर 13 वाहनों के चालक नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाते मिले। इन वाहन चालकों का चालान कर दिया है। फव्वारा चौक पर भी आठ स्कूली वाहनों के चालक यातायात के नियमों का उल्लंघन करते मिले। इससे पहले बृहस्पतिवार को 34 स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। चेकिंग अभियान जारी है, जिन वाहनों का चालान किया गया है । अगर वह दोबारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करते मिले तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूली वाहनों में चालक का नाम, मोबाइल नंबर, वाहनों के आगे व पीछे ऑन स्कूल ड्यूटी लिखा होना चाहिए। बच्चों को नीचे उतारने के लिए एक सहायक की व्यवस्था हो। कागज पूरे हों, फिटनेस प्रमाण पत्र अनिवार्य हो।

दो दिन में जिन स्कूली वाहनों का चालान किया गया है। इनमें ज्यादातर ‘ऑन स्कूल ड्यूटी’ लिखा हुआ नहीं मिला है। अग्निशमन यंत्र भी नहीं मिले हैं। प्राथमिक उपचार के इंतजाम के लिए दवाएं नहीं हैं। चालक का नाम और नंबर भी स्कूली वाहनों पर लिखा हुआ नहीं मिला है। ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतीश चंद्र, एसपी यातायात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें