फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई तार टूटने से रुकी अवध असम एक्सप्रेस, दस गाड़ियां लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल में गुरुवार सुबह उमर तली में ओएचई तार टूट गया। जिस कारण अवध-असम एक्सप्रेस खड़ी हो गई। गार्ड ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम में दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। असम असम के रुकने के कारण दस अन्य गाड़ियां को जहां तहां रोक दिया गया। जिन्हें बाद में चलाया गया।
विज्ञापन

अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार सुबह डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जा रही थी। उमर तली के पास गुरुवार नौ बजकर 19 मिनट पर ओएचई तार टूटने के कारण अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन में रुक गई। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी सूचना देकर रेलवे टीम मौके पर पहुंच गई। डीजल इंजन लगाकर ट्रेन आगे बढ़ाई गई। इसके बाद ओएचई तार ठीक किया गया। जिस कारण अवध-असम गाड़ी 160 मिनट खड़ी रही। इसके अलावा वाराणसी बरेली एक्सप्रेस 140 मिनट, समर स्पेशल 63 मिनट, डिब्रूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस 15 मिनट, नई दिल्ली से न्यूजलपाईगड़ी एक्सप्रेस 140 मिनट, जम्मू तवी एक्सप्रेस समेत दस गाड़ियां जहां तहां रुकी रहीं। सवा बारह बजे ओएचई ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें