पिछले साल एक दिसंबर से धीमी पड़ी ट्रेनों की गति पांच माह बाद भी अपनी चाल नहीं पकड़ पाई। दो माह तक 22 जोड़ी ट्रेनें रद्द रहीं तो बाकी बची ट्रेनें में सीटों के लिए यात्रियों ने खूब धक्के पाए। अब ट्रेनें दौड़ी तो जहां तहां रेल पटरियों पर चल रहे मरम्मत कार्य ने उनकी गति पर ब्रेक लगा दिया। ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी है। लंबी दूरी की अधिकांश गाड़ियां घंटों लेट चल रही हैं। जिस कारण यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। शादी समारोह शामिल होने के लिए लोगों ने महीनों पहले टिकट बुक कराए। लेकिन इसके बाद भी तमाम परिवार बीच में ही फंस रहे हैं। इनकी गाड़ियां इतनी देरी से चल रही हैं कि शादी समारोह समापन के बाद ही पहुंच पा रहे हैं। देहरादून से गोरखपुर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को चौबीस घंटे देरी से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इन ट्रेन की तरह की अन्य गाड़ियों भी घंटों देरी से चल रही हैं। सुबह आने वाली ट्रेन शाम को पहुंच पा रही हैं। जबकि शाम को आने वाली गाड़ी अगले दिन पहुंच पा रहीं हैं।
गुरुवार को ये गाड़ियां लेट पहुंचीं
- देहरादून गोरखपुर एक्सप्रेस 40 घंटे
- सुहेलदेव एक्सप्रेस पांच घंटे पंद्रह मिनट,
- सप्तक्रांति एक्सप्रेस पांच पंद्रह मिनट,
- नौचंदी एक्सप्रेस पांच घंटे 28 मिनट,
- अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस सात घंटे 24 मिनट,
- हिमगिरी एक्सप्रेस ग्यारह घंटे 34 मिनट,
- कर्मभूमि एक्सप्रेस चार घंटे 23 मिनट,
- हावड़ा मेल आठ घंटे 31 मिनट,
- कोलकाता एक्सप्रेस तीन घंटे 48 मिनट,
- नई दिल्ली न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 25 घंटे,
- अवध असम एक्सप्रेस नौ घंटे 32 मिनट,
- जनसेवा एक्सप्रेस तेरह घंटे
- पद्मावत एक्सप्रेस 45 मिनट
- अमृतसर एक्सप्रेस तीन घंटे
- गंगा सतलुज एक्सप्रेस चार घंटे छह मिनट
- वाराणसी देहरादून एक्सप्रेस दो घंटे तीस मिनट
- इंटर सिटी एक्सप्रेस दो घंटे 44 मिनट
- जन नायक एक्सप्रेस सात घंटे 26 मिनट
- नई दिल्ली मालदा टाउन एक्सप्रेस एक घंटे 51 मिनट
- जलियांवाला बाग एक्सप्रेस दो घंटे ग्यारह मिनट
- शहीद एक्सप्रेस पंद्रह घंटे पंद्र मिनट
ये गाड़ियां आई समय से
- कार्बेट पार्क
- राम नगर मुरादाबाद पैसेंजर
- काठगोदाम मुरादाबाद पैसेंजर
- गरीब नवाज एक्सप्रेस
- काठगोदाम देहरादून एक्सप्रेस
- सहारनपुर इलाहाबाद नौचंदी एक्सप्रेस
- सीतापुर दिल्ली पैसेंजर
- देहरादून हावड़ा दून एक्सप्रेस
- रानीखेत एक्सप्रेस
- लखनऊ मेल
- रानीखेत एक्सप्रेस (अप)
- आनंद विहार लखनऊ स्पेशल
रेल पटरियों पर कार्य चल रहा है। जिस ट्रेनों लेट चल रही हैं। दूसरे मंडलों में भी पटरियों पर कार्य चल रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद गाड़ियों अपनी रफ्तार पर दौड़ाना शुरू हो जाएंगीं।
अजय कुमार सिंघल, मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद