फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन फेल होने से बीच क्रासिंग में खड़ी हो गई रामनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस 

Fri, 04 May 2018 02:02 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इंजन फेल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
इंजन में तकनीकि खराबी आ जाने के कारण रामनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस बीच क्रासिंग में खड़ी हो गई। जिसके कारण जहां रेल यातायात प्रभावित हुआ। वहीं अमरोहा मार्ग पर दो घंटे तक सड़क यातायात भी ठप रहा है। सूचना पर रेल विभाग में हड़कंप मच गया। बाद में मालगाड़ी का इंजन लगाकर एक्सप्रेस ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।  बृहस्पतिवार को दोपहर 12:20 बजे मुरादाबाद की ओर से आ रही रामनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन कांठ में खराब हो गया। जिसकी वजह से ट्रेन रेलवे क्रासिंग संख्या 433 बी के मध्य खड़ी हो गई।
विज्ञापन


ससे अमरोहा मार्ग पर सड़क यातायात भी ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर भी जाम की स्थित हो गई। ट्रेन के चालक ने प्रयास किया लेकिन इंजन चालू नहीं हो पाया। कांठ रेलवे स्टेशन अधीक्षक अब्दुल समद ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी। जिससे महकमे में हड़कंप मच गया। अप लाइन पर रामनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस के खड़ा हो जाने से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। बाद में मालगाड़ी को मतलबपुर में खड़ा कराकर उसका इंजन मंगाया गया। 

स्कूली बच्चे भी फंसे रहे जाम में -अमरोहा मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग के बीच इंजन खराब होने से रामनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन के खराब हो जाने से लगे जाम में स्कूली बच्चे भी फंस गए। पता लगाने पर कुछ अभिभावक अपने बच्चों को दूसरे साधनों से ले गए। कुछ बच्चे पैदल ही अपने घरों को जाते देखे गए। वहीं पुलिस ने कुछ वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से होकर निकवाया भी। लेकिन जो वाहन जाम में फंसे हुए थे। उन्हें दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें