फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन नहीं चलेगी जनता एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल पटरियों पर चल रहे कार्य की वजह से रद्द की गई ट्रेन
विज्ञापन

मुरादाबाद। पुरानी और जर्जर पटरियों को दुरुस्त करने में रेलवे विभाग जुट गया है। मुरादाबाद रेल मंडल समेत अन्य मंडलों में भी पुरानी पटरियों को हटाकर नई पटरियां बिछाई जा रही हैं। ताकी आये दिन हो रहे हादसे पर रोक लग सके। हरिद्वार और देहरादून के बीच ट्रैक की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। जिस कारण देहरादून से बनारस जाने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन दो दिन के लिए रद्द कर दी गई है। रेलवे ने मंगलवार और बुधवार को जनता एक्सप्रेस को रद्द करने क निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मंडल में पिछले कई दिनों से रेल पटरियों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। देहरादून और हरिद्वार के बीच भी ट्रैक बदला जा रहा है। जिस वजह से रेल यातायात बंद कर दिया गया है। रेलवे ने देहरादून से बनारस चलने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार और बुधवार को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इस रूट पर जो ट्रेनें चल रहीं हैं। वह भी अपने निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंच रही हैं। रेलवे अफसरों का कहना है कि ट्रैक बदलने के बाद ट्रेनों की रफ्तार में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें