मुरादाबाद। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की है। 1200 पुलिस कर्मी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनात की गई है। खुफिया तंत्र को भी अलर्ट किया गया है। कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि दिल्ली रोड, कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और शहर के एंट्री प्वाइंटों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एसपी सिटी ने बताया कि तीन एएसपी, 12 डीएसपी, 20 थाना प्रभारी, 80 दरोगा और 500 पुलिस कर्मी के अलावा पीएसी जवानों की तीन कंपनियां लगाई गई हैं, जबकि कार्यक्रम स्थल व कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले सीसीटीवी कैमरों लगाए गए हैं।
देर रात अफसरों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
मुरादाबाद। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार और एएसपी अनिल यादव ने बुधवार देर रात कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों की बैठक कर उन्हें ड्यूटी से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए।