फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कोहराम: मुरादाबाद में दिल्ली हाईवे पर टकराए 12 वाहन, दो की मौत, आठ लोग घायल

Thu, 24 Dec 2020 01:24 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब आठ बजे कोहरे की वजह से 12 वाहनों की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो राजमिस्त्री की मौत हो गई। अन्य वाहनों पर सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह दिल्ली हाईवे पर घना कोहरा होने के कारण हादसा हो गया। रुद्रपुर से राजस्थान जा रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। बीच सड़क में तेज ब्रेक के कारण पीछे से आ रहे 12 वाहन एक दूसरे से टकराने लगे। 

इसमें मूंढापांडे थाना क्षेत्र के नाजरपुर के रहने वाले बाइक सवार राम सरन और कमल सिंह उर्फ भूरा की मौत हो गई। रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रहने वाले साहिल अरोड़ा व उनकी मां बबिता अरोड़ा को गंभीर चोटें आईं हैं। इनके अलावा तौफीक, अजमत जहां और शबीना, ट्रक चालक विष्णु सिंह और चालक रामकुमार, देवेश घायल हो गए। 
विज्ञापन


सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोहरे में हाईवे पर वाहनों की टक्कर और ट्रक पलटने से घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा। दो घंटे बाद सड़क पर सुचारू आवागमन शुरू हो सका। कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के बाद जाम लग गया था। अब यातयात सामान्य हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें