फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 वीं के छात्र ने अपने 12वीं के दोस्त को तमंचे से मारी गोली, गंभीर हालत 

Fri, 12 Jun 2020 11:24 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मझोला थानाक्षेत्र में शुक्रवार शाम रामलीला मैदान में 11 वीं के एक छात्र ने 12 वीं में पढ़ रहे अपने ही दोस्त को तमंचे से गोली मार दी। गोली छात्र की पीठ में लगी है। इस घटना से रामलीला मैदान में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पास ही गश्त कर रही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पर आरोपी तमंचा छोड़कर भाग निकला। घायल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि मझोला थानाक्षेत्र के लाइनपार आदर्श नगर का रहने वाला एक किशोर इंटरमीडिएट का छात्र है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह अपनी स्कूटी लेकर दोस्त के साथ रामलीला ग्राउंड गया था। दोनों ग्राउंड में ही खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई और वह वहीं गिर पड़ा। उस वक्त रामलीला ग्राउंड में काफी संख्या में लोग टहल रहे थे।  
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर सभी सन्न रह गए। इसी बीच पीआरवी पर तैनात सिपाही विजय सिंह व चालक नवनीत कुमार भी तत्काल मैदान में आ गए। देखा कि तमंचा लिए एक किशोर खड़ा है। उसने दूसरे किशोर को गोली मार दी है। लोग तो दहशत में आ गए पर पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की पर पुलिस को देखते ही वह भाग निकला। इस दौरान उसके हाथ से तमंचा वहीं गिर गया।

सूचना पर निकटवर्ती चौकी से भी पुलिस पहुंच गई। घायल किशोर को तत्काल साईं अस्पताल पहुंचाया गया। थोड़ी ही देर में एसपी दीपक भूकर भी साईं अस्पताल पहुंच गए। वहां से घायल को गंभीर हालत में टीएमयू रेफर कर दिया गया। एएसपी दीपक भूकर ने बताया कि युवक की पीठ में एक गोली लगी है। आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। उसकी पहचान कर ली गई है। वह 11वीं कक्षा का छात्र है। उसकी तलाश की जा रही है। उसके मकान में ताला लगा है। घायल के  बयान के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। पता चला कि उसका दोस्त परिवार में आता जाता रहता था। पुलिस वारदात के कारणों की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें