फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार 11वीं के छात्र की मौत

Sat, 10 Jan 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
कांठ में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से छात्र की मौत के बाद रोती मां को ढंढस बंधाती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
कांठ। बाइक से कॉलेज जा रहे 11वीं के छात्र को सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

लेकिन परिजन छात्र को मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने हादसे को लेकर नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव रामसराय का रहने वाला रजत पाल (17) कांठ नगर के पट्टी मौढ़ा स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब वह बाइक से कॉलेज आ रहा था। जब रजत पाल क्षेत्र के गांव सलेमपुर के मार्ग पर पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को अंजाम देकर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर भाग गया।
विज्ञापन

इधर पीछे से आ रहे रामसराय के ही कनीस पाल और कोसिंद्र ने जब रजत पाल को घायल पड़ा देखा तो गांव में सूचना दी। जिस पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, वह आनन-फानन रजत पाल को उठाकर इलाज के लिए कांठ सीएचसी लाए, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लेकिन परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। हादसे की जानकारी पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली का पता कर उसे चालक सहित कब्जे में ले लिया। इस मामले में छात्र के ताऊ बृजेश कुमार ने ट्रैक्टर चालक तजुम्मुल हुसैन निवासी सलेमपुर के खिलाफ एक्सीडेंट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। शुक्रवार को पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया।
जिसके बाद हादसे से नाराज व दुखी परिजन एवं ग्रामीण मृतक के शव को लेकर कांठ थाने पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें