कुंदरकी। मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे पर शनिवार की देर शाम कुंदरकी थाने से आगे पेट्रोल पंप के सामने एक कार आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकराकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में मुरादाबाद शहर के कोहिनूर तिराहे निवासी कार सवार पति पत्नी और उनके बच्चों की जान बच गई क्योंकि कार के एयरबैग समय रहते खुल गए थे, लेकिन फिर से भी कार चालक के हल्की चोट आई है। हादसा होने पर बचाव के लिए लोग दौड़ कर पहुंचे तो राहगीर की भी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित होने लगा और कुछ ही देर पर दोनों साइडाें से वाहनों की कतारे लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार पर हाईवे हटवाया जिसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका।