फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : कोरोना के 119 नए पॉजिटिव और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शनिवार को कोरोना के 119 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें 49 मरीज रैपिड एंटीजन और 34 आरटीपीसीआर लैब से आए हैं। जबकि आठ संक्रमित निजी लैब से आए हैं। जिले में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5828 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि रैपिड एंटीजन में 49 मरीजों में सर्वाधिक 10-10 कांठ और बंगला गांव से मिले हैं। बिलारी से आठ, ठाकुरद्वारा से दो, डिलारी से एक, भोजपुर से तीन, कुंदरकी से एक, मूंढापांडे से तीन, किसरौल से तीन, कानून गोयान से एक, मझोला से आठ और पीतल नगरी से चार पॉजिटिव मिले हैं। निजी लैब से आठ संक्रमित आए हैं। आवास विकास सिविल लाइन से दंपति शामिल हैं।
आरटीपीसीआर से 34 पॉजिटिव हैं। इनमें मिलन विहार से एक परिवार से दो सदस्य, सिरकोई से एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित हैं। नारी निकेतन, बुद्धि विहार, मिलन विहार, टीडीआई सिटी, आशियाना, नया गांव, पटेल नगर, पटपट सराय हिमगिरी कालोनी मुगलपुुरा, उत्तर रेलवे रामगंगा विहार और बाजार गंज से संक्रमित मरीज मिले हैं। दीनदयाल नगर से एक परिवार के दो सदस्य और राम गंगा विहार से भी एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें