फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी की करंट लगने मौत, लोकोशेड पुल का निर्माण रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोकोशेड पुल पर सरिया बिछाने का कार्य करने वाले कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। वह हादसे के समय अपने घर में मोबाइल चार्जिंग कर रहा था। कर्मचारी की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। कर्मचारी की मौत होने से मंगलवार को लोकोशेड पुल का निर्माण कार्य नहीं हो पाया।
विज्ञापन

लोकोशेड पुल के बराबर में नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। इन दिनों मोक्षधाम की साइड में अंतिम पिलर का कार्य चल रहा है। यहां सरिया बिछाने का कार्य कैलसा निवासी सुखविंदर उर्फ छोटू कर रहा था। वह दिन भर कार्य करने के बाद शाम को अपने घर चला था। सोमवार देर रात वह मोबाइल चार्जिंग कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। इसकी जानकारी मिलने पर मंगलवार को पुल निर्माण कार्य रोक दिया गया। यहां कार्य करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि उनके साथ की मौत हो गई है। जिसकी वजह से कार्य रोक दिया गया है।

दूसरी साइड में गड्ढा खुदाई नहीं मिल रही परमिशन
मुरादाबाद। लोकोशेड पुल की दूसरी साइड भारतीय कंटेनर निगम की ओर एक पिलर बनना है। इसके लिए यहां गड्ढा खुदाई का कार्य किया जाना है। लेकिन निगम की ओर से परमिशन नहीं मिल पाई है। जिस कारण पिलर का कार्य अधर में लटका है।
विज्ञापन


लोकोशेड पुल निर्माण को अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। मैंने खुद मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। संबंधित अधिकारियों और निर्माण करा रही कंपनी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि समय रहते पुल का निर्माण किया जाए। हर सप्ताह निर्माण कार्य की समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन

तरुण प्रकाश, डीआरएम मुरादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें