फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ रोजाना लगेगी खेलकूद की क्लास्

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई के साथ रोजाना खेलकूद की क्लास भी लगेगी। कक्षा 8वीं तक के बच्चों को उनके रुचि के हिसाब से खेलकूद में प्रतिभाग कराया जाएगा। बोर्ड ने नए शैक्षिक सत्र से स्कूलों को खेलकूद की अनिवार्यता का सर्कुलर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

अधिकतर बच्चे खेलकूद में प्रतिभाग नहीं करते हैं। स्कूल में पढ़ाई का दबाव और घर में टीवी और दूसरे इलेक्ट्रानिक गैजेट्स में व्यस्त रहने हैं। इससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बोर्ड ने स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा की अनिवार्यता कर दी है। 2019-2020 सत्र से इसे लागू किया जाएगा। बोर्ड ने कहा कि स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा को मुख्य विषयों की तरह लिया जाएगा, लेकिन परीक्षा नहीं होगी। कक्षाएं प्रयोगात्मक संचालित होंगी। इसमें बच्चों को योगा, पीटी, परेड, कबड्डी, फुटबाल, बैडमिंटन, वालीबाल, क्रिकेट और दौड़ आयोजित कराई जाएंगी।

हर बच्चे का बनेगा स्वास्थ्य कार्ड
स्कूलों में सभी बच्चों का स्वास्थ्य कार्ड बनाया जाएगा। इसमें बच्चे की लंबाई, वजन के साथ साल भर में स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी अंकित की जाएगी। प्रत्येक बच्चे के स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी को सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। सरकारी स्कूलों में यह व्यवस्था पहले से लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें