फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़, शहर में फिर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा और किसानों के ट्रैक्टर ट्राली आने से सोमवार को फिर शहर में भीड़ जाम लग गया। जिसमें स्कूल वाहन से लेकर एंबुलेंस तक फंस गए। लोगों को पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। लोकोशेड पुल से लेकर डबल फाटक तक जाम ही जाम नजर आया। पुलिस और यातायात पुलिस सुबह से लेकर रात तक जुट रही। लेकिन कोई असर नहीं हो पाया।
मुरादाबाद में सोमवार को भी आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी पीएसी के पदों पर सीधी भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। सभी 29 केंद्रों पर सोमवार को दो पालियों में परीक्षा कराई गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक चली। परीक्षा केंद्रों के बाहर तो सात बजेे से ही अभ्यर्थी और उनके साथ आए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दस बजे परीक्षा शुरू हुई जो दोपहर बारह बजे तक चली। बारह बजे जैसे ही परीक्षा खत्म हुई तो शहर में भीषण जाम लग गया। पुलिस प्रशासन और यातायात पुलिस भी सभी व्यवस्था धड़ाम हो गई। जाम में स्कूल वाहन भी फंस गए। बच्चे देर से घर पहुंचे तो मां बाप भी तक परेशान रहे। दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे शुरू हुई। जो शाम पांच बजे तक चली। पांच बजे जैसे ही अभ्यर्थी सेंटरों से बाहर आए तो शहर में फिर से जाम लग गया। अभ्यर्थियों की भीड़ रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। यहां पुलिस को काबू करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ के जवानों को लगाना पड़ा। देर रात तक रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


4644 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
मुरादाबाद। सोमवार को मुरादाबाद में 29 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा कराई गई। पहली पाली सुबह दस बजे से शुरू हुई। जिसके लिए 18288 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन 15927 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे, 2361 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से शुरू हुई। जो शाम पांच बजे तक चली। इस पाली में भी 18288 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमेें 2283 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि दूसरी पाली में 16005 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें