फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

105 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन 18, मेमू का ट्रायल रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद से नजीबाबाद के बीच सोमवार को अत्याधुनिक ट्रेन 18 की स्पीड और ब्रेक का ट्रायल सफल रहा है। दूसरे दिन यह ट्रेन 105 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। जबकि रविवार को ट्रेन की रफ्तार सौ किलोमीटर प्रति घंटे से ऊपर नहीं निकल पाई थी। आरडीएसओ और रेलवे अधिकारियों का दावा है कि अब तक के ट्रायल में ट्रेन सफल रही है। हालांकि कंपन, यात्रियों की सुविधा तथा अन्य तकनीकी परीक्षण होने बाकी हैं। इसी सेमी हाई स्पीड ट्रेन के ट्रायल की वजह से मेमू का ट्रायल 25 नवंबर तक स्थगित कर दिया गया है।
हाईस्पीड ट्रेन 18 सोमवार को सुबह दस बजकर चौदह मिनट पर मुरादाबाद यार्ड से नजीबाबाद के लिए रवाना हुई और शाम चार बजकर तीन मिनट पर नजीबाबाद पहुंची । ट्रेन को स्पीड से दौड़ाया गया, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर भी रोका गया। इस दौरान कोई तकनीकी समस्या सामने नहीं आई। यह ट्रेन सवा चार बजे नजीबाबाद से वापस हुई। मंगलवार को यह ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन के प्लेट फार्म से रवाना की गई जाएगी। ट्रेन में यात्रियों के भार की बराबर रेत की बोरियां भी रखी जाएंगी। यह ट्रायल भी होगा कि ट्रेन लोड लेकर कितनी रफ्तार से दौड़ती है। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि सोमवार को ट्रेन 105 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल पूरा
मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल में इलेक्ट्रिक इंजन का भी ट्रायल किया जा रहा था। डब्ल्यूएजी-11 इंजन को डीजल से इलेक्ट्रिक में बदला गया है। इस इंजन का ट्रायल मुरादाबाद में पिछले कई दिन से किया जा रहा था। जो कि पूरा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें