ट्रेनों की लेट लतीफी का सिलसिला जारी है। सोमवार को देहरादून से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस ग्यारह घंटे देरी से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा भी कई अन्य गाड़ियां घंटों विलंब से चलीं। जिससे यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ी। रेलवे के लाख प्रयासों के बाद भी ट्रेनें अपने से नहीं दौड़ पा रही हैं।
सोमवार को दून एक्सप्रेस ग्यारह घंटे, अवध असम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, इलाहाबाद से हरिद्वार जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस दो घंटे, सरयू यमुना एक्सप्रेस चार घंटे चौदह मिनट, गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटे 42 मिनट, अकाल तख्त एक्सप्रेस चार घंटे 43 मिनट, कोलकाता से अमृतसर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस चार घंटे, गरीब नवाज तीन घंटे पंद्रह मिनट, जन साधारण एक्सप्रेस छह 24 घंटे, पोरबंदर एक्सप्रेस चार घंटे, पाटलिपुत्र चंडीगढ़ एक्सप्रेस पांच घंटे 31 मिनट और सत्याग्रह एक्सप्रेस तीन घंटे 18 घंटे देरी से आई हैं। ट्रेनों के विलंब चलने की वजह से ट्रेनों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। लेकिन ट्रेनों की चाल पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।