फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

24 वाहिनी पीएसी और ग्लोबल पब्लिक स्कूल द्वारा तीन दिवसीय ओपन जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट पीएसी के बैडमिंटन हाल में आयोजित किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में अंडर 10 से अंडर 19 तक के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

अंडर 10 बालिका वर्ग के फाइल मैच में ग्रीन मिडोज की तनिश्का चौधरी ने गोल्डन गेट स्कूल की नव्या यादव को हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली। अंडर 10 बालक वर्ग में डीपीएस के श्रीदत्त, स्टेडियम के मो. मौसदिक, समर्थ, एसएसपीएस के अनवर सक्सेना, डीपीएस के विष्णु दूबे ने बेहतर प्रदर्शन कर अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया। टूर्नामेंट का शुभारंभ उप सेनानायक डा. मनोज कुमार ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर स्कूल के प्रशासक चंद्रकांत सरन बतौर मुख्य अतिथि रहे। टूर्नामेंट में ग्लोबल पब्लिक स्कूल, गांधी नगर पब्लिक स्कूल, सेंट मैरी, शिर्डी सांई समेत करीब 11 स्कूलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट के संयोजन अंतरराष्ट्रीय पुलिस गेम्स प्रतिभागी गगन कुमार पासवान हैं। कोच की भूमिका मुकुल भारद्वाज निभा रहे हैं वहीं निर्णायक मंडल में गुलशन सिंह, रूपेश, शौर्य आदि शामिल हैं। इस मौके पर प्रकाश चंद्र पांडे, शिविर पाल, मुनीश राणा, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें