फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिट्री स्पेशल के कोच में एसी खराब होने पर फौजियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर गुरुवार दोपहर मिलिट्री स्पेशल ट्रेन के लंगर यान का एसी खराब हो गया। जिसे लेकर फौजियों ने हंगामा किया। उन्होंने एसी ठीक करने की मांग की। लेकिन मुरादाबाद में एसी ठीक नहीं हो सका। करीब एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। बरेली में एसी ठीक करने के आश्वासन पर फौजी शांत हो गए। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।
गुरुवार दोपहर बारह बजे मिलिट्री स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म एक पर लाइन नंबर दो आकर रुकी। डाउन लाइन पर रुकी तो फौजी ट्रेन से नीचे उतर गए। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से बात कर बताया कि लंगर यान कोच का एसी खराब है। उन्होंने एसी ठीक कराने की मांग की। सूचना मिलने पर एसी स्टाफ मौके पर पहुंचा। लेकिन स्टाफ ने यहां एसी ठीक करने से इंकार कर दिया। जिस पर फौजी भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद स्टाफ ने एसी की मरम्मत की। लेकिन एसी ठीक नहीं हो पाया। इसके बाद लोग फौजी शांत हो गए। उन्होंने बताया कि एसी की मरम्मत बरेली की जाती है। इसके बाद फौजी मान कर गए और ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक संजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि एक कोच में एसी खराब हो गया था। फौजियों को बताया गया कि एसी बरेली में ठीक होगा। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना करा दी गई।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें