जयनगर से अमृतसर जा रही सरयू-यमुना एक्सप्रेस में पानी न मिलने पर यात्रियों ने बरेली में हंगामा किया। जिस वजह से ट्रेन एक घंटे तक खड़ी रही। ट्रेन में पानी भरने के बाद ही यात्री शांत हुए। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।
गुरुवार सुबह सरयू-यमुना एक्सप्रेस जयनगर से अमृतसर जा रही थी। ट्रेन में पानी खत्म हो गया। ट्रेन बरेली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां से भी बिना पानी भरे ही ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई थी। ट्रेन में पानी न होेने पर यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। इसके बाद हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ट्रेन में पानी भरा गया। ट्रेन में पानी आने पर ही यात्री शांत हुए। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।