फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली अफसरों ने नहीं उठाया फोन तो ऊर्जा मंत्री और एमडी को किया ट्वीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की लाख सख्ती के बाद भी अधिकारी सुधरने को तैयार नहीं हैं। जिगर कालोनी में शुक्रवार आधी रात से बिजली सप्लाई ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने तमाम कॉल की। लेकिन अफसरों ने फोन नहीं उठाया। सुबह उपभोक्ताओं ने ऊर्जा मंत्री और एमडी को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी तो बिजली टीम तत्काल दौड़ी और फाल्ट ठीक कर सप्लाई शुरू करा दी। कटघर के कबीर नगर में शाम पांच बजे से देर रात बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

जिगर कालोनी में शुक्रवार रात साढे़ बारह बजे फाल्ट की वजह से सप्लाई बंद हो गई थी। काफी देर तब जब बिजली सप्लाई शुरू नहीं हुई तो लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। उपभोक्ताओं ने सप्लाई बाधित होने की जानकारी देने के लिए बिजली कर्मचारी और अधिकारियों को कॉल की। लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाई। सुबह दो उपभोक्ताओं ने ऊर्जा मंत्री और पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी को को ट्वीट कर दिया। ट्वीट होते ही तत्काल मैसेज स्थानीय अफसरों के पास पहुंचा। इसके बाद टीम दौड़ी और फाल्ट ठीक करने के बाद सप्लाई शुरू कर दी। जबकि एमडीए की कालोनी कबीर नगर में शाम छह बजे से देर रात तक बिजली सप्लाई बाधित रही। गर्मी में लोग बिजली गुल होने से परेशान हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें