फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी के साथ सीकेएनए की प्रचार वाली तस्वीरे निकली फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी (सीकेएनए) की सपा प्रत्याशी डॉ. एसटी हसन के साथ प्रचार करने वाली तस्वीरें नगर आयुक्त संजय चौहान की जांच में फर्जी साबित हुई है। इसकी रिपोर्ट प्रशासकीय अधिकारियों और जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री, मुख्य निर्वाचन आयुक्त और नगर विकास मंत्री को नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर की सपा प्रत्याशी डॉ. एसटी हसन के साथ प्रचार करती तस्वीरें भेजी गई थीं। मामला नगर निगम पहुंचने के बाद जांच बैठाई गई। इन तस्वीरों में एक मदरसा के पास रैली और एक जनसभा में कर निर्धारण अधिकारी प्रत्याशी के साथ नजर आ रहे थे। नगर आयुक्त का कहना है कि जांच में तस्वीरें सही नहीं मिली हैं। शिकायतकर्ता का भी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें