फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के तीन स्टेशनों पर बनेंगी स्वचालित सीढ़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के तीन रेलवे स्टेशनों पर स्वचालित सीढ़ियां बनाई जाएगी। इसके लिए बजट जारी हो चुका है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। स्वचालित सीढ़ियां शुरू होने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। प्लेट फार्म बदलने में आसानी रहेगी। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने से आगे प्लेट नंबर एक पर केजीके फुट ओवर ब्रिज पर स्वचालित सीढ़ियां बनाई जा रही हैं। इसके अलावा थर्ड एंटी गेट के सामने भी फुट ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। यहां भी स्वचालित सीढ़ियां लगाई जाएंगी और प्लेट फार्म चार व पांच पर भी सीढ़ियां लगाई जानी हैं। मुरादाबाद के अलावा देहरादून में दो जगह स्वचालित सीढ़ियां और लगाई जाएगी। जबकि बरेली में भी एक और जगह स्वचालित सीढ़ियां लगाने की योजना है।
विज्ञापन



अभी स्वचालित सीढ़ियां का कार्य अधूरा पड़ा
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेट फार्म एक पर केजीके एफओबी पर महीनों पहले स्वचालित सीढ़ियों का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन अभी तक ये कार्य आगे नहीं बढ़ पाया है। जबकि दूसरे प्लेट फार्म के लिए स्वचालित सीढ़ियों के लिए और बजट जारी कर दिया गया है। बीमार और बुजुर्ग यात्री सीढ़ियां चढ़कर ही प्लेट फार्म बदलने को मजबूर हैं।

यात्रियों को नहीं मिल पा रही लिफ्ट की सुविधा
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ थाने की ओर बने पुराने फुट ओवर ब्रिज पर एक नंबर और दो नंबर पर लिफ्ट लगाई गई हैं। लाखों रुपये की कीमत से तैयार की गई ये लिफ्ट बंद पड़ी हैं। कभी कभी बीच बीच में इन्हें चला दिया जाता है। इसके बाद कई कई दिन तक कोई देखभाल करने वाला नहीं है। जिस कारण यात्रियों को लिफ्ट की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें