मुरादाबाद। शहर भर में मंगलवार को होली की धूम रही। गली-मोहल्ले, बाजार में उत्साह और उमंग के अलावा सामाजिक संगठनों ने भी रंगारंग तरीके से होली का त्योहार मनाया। मिठाइयों की महक के साथ गीत-नृत्य की प्रस्तुतियों से समां बांधा।
नागरिक एकता समिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नईम रजा ने होली को मिलजुल कर मनाने का आह्वान किया। इस दौरान मुस्तकीम इदरीसी, शारिक सिद्दकी, जावेद अख्तर आदि मौजूद रहे।
यूरो किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल सिविल लाइंस में बच्चों ने मास्क, रंगीन बाल और हर्बल रंगों संग त्योहार मनाया। केंद्र अध्यक्ष दीपांशी अग्रवाल ने होली की शुभकामनाएं दीं।
संवेदना स्कूल में बच्चों ने रंग-गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया। निदेशिका डॉ. मीनू मेहरोत्रा ने त्योहार के महत्व की जानकारी देते हुए प्रेम, सौहार्द और सद्भाव से होली मनाने की प्रेरणा दी। इस दौरान प्रिंसिपल हिना मौजूद रहीं।
समर्थ जागृति अभियान चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद बच्चों को गुझिया व उपहार वितरित किए गए। इस दौरान मानसी गुप्ता, अभिजीत सक्सेना, अनमोल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
नेहरू पब्लिक स्कूल में होली का उत्सव गुलाल लगाकर व शिक्षकों के पैर छूकर मनाया। इस दौरान प्रबंधक देवराज सिंह चौहान, प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
आर्य समाज स्टेशन रोड पर होली के वैदिक स्वरूप के विषय पर चर्चा की गई। ऋतु परिवर्तन, नवागत अन्न आदि के बारे में बताया। इस दौरान अमरनाथ आर्य, पंडित गंगा विशन शास्त्री, रमेश सिंह आर्य आदि मौजूद रहे।
श्री सर्राफ कमेटी के पदाधिकारियों ने भव्य रूप होली उत्सव मनाया। मनोरंजक हाऊजी, लकी ड्रा के दौरान खूब मस्ती की। इस दौरान महामंत्री नवीन रस्तोगी, हरिनंदन जैन, कमल कुमार, संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
रोटरी क्लब रॉयल्स की ओर से मुख्य अतिथि ललित मोहन गुप्ता, वंदना गुप्ता मौजूद रहे। हास्य नाटिका, कपल गेम, होली हाऊजी, वेजिटेबल ज्वैलरी प्रतियोगिता हुई। होली मूर्खाधिराज एवं मूर्खिनी के ताज के लिए भरपूर जोश देखने को मिला। इस दौरान चंचल टंडन, अनीता रस्तोगी, राजीव गोयल, आलोक अग्रवाल, अनूप टंडन आदि मौजूद रहे।
आदर्श होली समिति की ओर से हाथी वाले मंदिर से कोर्ट रोड दुर्गा मंदिर तक पहुंचने वाली शोभायात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान अभिनय सिंघल, आकाश रस्तोगी, समीर शर्मा आदि मौजूद रहे।
स्वदेशी जागरण मंच की ओर से हास्य कवि सम्मेलन के साथ-साथ मूर्खाधिराज का चुनाव हुआ, जिसमें धर्मेंद्र मिश्रा को मूर्खाधिराज का खिताब मिला। फक्कड़ मुरादाबादी, वीरेंद्र सिंह बृजवासी, अशोक विश्नोई आदि ने काव्य पाठक किया। महिलाओं में बेलन फेलन रानी का खिताब पूनम चौहान, चिमटा खिमटा रानी का खिताब अंशु को मिला। इस दौरान डॉ. राजीव कुमार, प्रशांत शर्मा, कुलदीप सिंह, राजेश भारती आदि मौजूद रहे।
महाराजा अग्रसेन संगठन के होली महोत्सव में कामेडी ड्रामा, बालीवुड गानों पर डांस, होली नृत्य आदि में पदाधिकारियों ने जमकर मस्ती की। इस दौरान दीपक अग्रवाल, राजीव कुमार अग्रवाल, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।