फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने किया 39 सड़कों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पंचायती राज राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह ने गुरुवार को 11.08 करोड़ रुपये की लागत वाली 39 सड़कों का शिलान्यास किया। सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने शिलान्यास के बाद कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने मुरादाबाद, संभल और अमरोहा के 39 सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इन सड़कों की लंबाई 67.44 किमी और लागत 11.08 करोड़ रुपये है। इनमें मुरादाबाद की 14, संभल की 13 और अमरोहा की 12 सड़कें शामिल हैं। कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि 250 से अधिक आबादी वाले 1557 गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए 1114 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना में भी प्रदेश के 914 गांवों को संपर्क मार्ग से जोड़ने की योजना है। कार्यक्रम में नगर विधायक रितेश गुप्ता, अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीके तिवारी, अधिशासी अभियंता लक्ष्मी नारायण आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें