फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश ने बढ़ाया ठंड का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कभी बादल तो कभी धूप खिल जाती है। रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है। बुधवार को भी दिन में यही स्थिति रहने से तापमान में गिरावट हुई और शहरवासियों को प्रदूषण से भी राहत मिली। मौसम विभाग में दिन की बारिश 3.2 मिली मीटर दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दो-तीन मार्च को भी बारिश की संभावना बन रही है।
मंगलवार को दिन में रुक-रुक कर बारिश हुई थी। बुधवार को भी मौसम ऐसा ही रहा। कभी चटख धूप खिल जाती थी तो थोड़ी देर में ही आसमान में काली घटाएं छा जाती थीं। दोपहर में आधे शहर में बारिश और आधे शहर में धूप की स्थिति रही। शाम को भी बारिश का दौर जारी रहा। वहीं 15 से 20 किलोमीटर की गति से हवाएं चलने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि धूप की वजह से नमी में गिरावट रही। सुबह की 84 फीसदी और शाम की 75 फीसदी दर्ज की गई। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि गुरुवार को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस बार करीब आठ पश्चिमी विक्षोभ आ चुके हैं, जबकि सामान्यतौर पर चार आते हैं। दो और तीन मार्च को बारिश का फिर अनुमान है। धूप-बादलों का आना-जाना की वजह से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दस मार्च तक रहेगा। हालांकि यह बारिश फसल के लिए फायदेमंद है। गेहूं की फसल को पानी की जरूरत है, जो हर तीन से चार दिन बार हल्की से मध्यम बारिश से पूरी हो जाती है। पर्वतीय क्षेत्रों में अभी बर्फ काफी है। पहाड़ों की बर्फबारी का उसका प्रभाव मैदानी इलाकों में रहेगा। जब ऊपर से हवा आएगी तो वह मैदानी भागों में ठंडा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीले निशान में रहा वायु गुणवत्ता सूचकांक
बारिश की वजह से शहर का वायु प्रदूषण भी घटा है। ज्यादातर समय लाल और मैरून रंग के निशान पर रहने वाला प्रदूषण का स्तर बुधवार को पीले निशान के आस-पास ही रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह में 108 और रात को 114 दर्ज किया गया। थोड़ी देर के लिए पीएम 2.5 नारंगी निशान पर पहुंचे। पीएम 10 का औसत स्तर 96, अधिकतम 260 और न्यूनतम 25 दर्ज किया गया। वायु मंडल की लगभग सभी गैस हरे रंग में ही रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें