फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8210 ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की मंगलवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा हुई। बोर्ड परीक्षा में 73773 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 8210 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में चार नकलची पकड़े गए।
बोर्ड की परीक्षा सात फरवरी से शुरू हो गई हैं। हाईस्कूल और इंटर के अधिकतर अभ्यर्थियों का मंगलवार को हिंदी के पेपर के साथ शुरुआत हुई। हाईस्कूल की सुबह की पाली में हिंदी की परीक्षा हुई। हाईस्कूल के हिंदी परीक्षा के लिए 44530 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। इनमें 39682 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 4848 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर में सुबह की पाल में बीमा, सिद्धांत एवं व्यवहार और दूसरी पाल में हिंदी की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में 37453 अभ्यर्थियों के पंजीकरण के सापेक्ष 34091 ने परीक्षा दी और 3362 ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि दोनों ही पाली में हाईस्कूल और इंटर में 81983 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। इनमें 73773 ने परीक्षा दी और 8210 ने छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जिला सचल दल ने आरएसएम इंटर कालेज, गांधी स्मारक, इंटर कालेज सूरजनगर, आर्य कृषक इंटर कालेज पायदापुर और सनातन धर्म हिंदू इंटर कालेज ठाकुरद्वारा को दबोचा है। इनमें तीन छात्राएं शामिल रही। औचक निरीक्षक में राठी किसान इंटर कालेज जहांगीरपुर में द्वितीय पाली में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक कुलवीर सिंह अनुपस्थित मिले। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परिषदीय परीक्षा में लापरवाही मानते हुए कुलवीर सिंह राठी का फरवरी माह का वेतन रोकने के आदेश देते हुए कंट्रोल रूम से अटैच कर दिया है। कुलवीर राठी की जगह विनीत कुमार को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें