मुरादाबाद रेल मंडल में सोमवार को अलग-अलग तीन जगह ट्रेनों से पशु टकरा गए। जिससे रेल संचालन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक साफ करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
मंडल के मलिहाबाद और काकोरी के बीच सोमवार सुबह साढे़ सात बजे डाउन लाइन पर ट्रेन से पशु टकराया गया। मलिहाबाद स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इस हादसे की वजह से सहरसा से अमृतसर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस, देहरादून से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस, चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस, जम्मृतवी वाराणसी एक्सप्रेस, सीतापुर बालामऊ पैसेंजर, एक मालगाड़ी बीच में रोक दी गई थीं।
ट्रैक साफ होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इसके अलावा अलगान में सहरसा से अमृतसर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस से पशु टकराया गया। जिससे रेल संचालन बाधित हो गया। गरीब रथ एक्सप्रेस के चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी।
पौन घंटे बाद ट्रैक साफ करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। हावड़ा से हरिद्वार जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस बीच में ही खड़ी रही। इसके अलावा दिलावर नगर में दोपहर तीन बजे ट्रेन से पशु टकराया गया। जिससे आधे घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। एक मालगाड़ी बीच में ही खड़ी रही। जिससे बाद में आगे के लिए रवाना किया गया।