फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में पहुंचीं स्वाति और देवांशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

स्प्रिंग फील्ड्स कालेज में चल रही नौवीं पंकज जेटली मेमोरियल ओपन इन्विटेशन प्राइज मनी बैडमिंटन प्रतियोगिता में दूसरे दिन पुरुष एकल, पुरुष डबल, जूनियर बालक, सब जूनियर बालक सिंगल वर्ग में कई मुकाबले कराए गए। महिला वर्ग के सेमीफाइनल में स्वाति शर्मा और देवांशी ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

पंद्रह वर्षीय बालक वर्ग में अंश और मनीष के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें अंश ने 21-11 से मैच जीत लिया। इसके अलावा कन्हैया, परीक्षित, नितीश चौधरी और हर्षित ने भी अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर जीत दर्ज की। महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में इशिका गर्ग और स्वाति शर्मा के बीच मैच खेला गया। जिसमें स्वाति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15-11,15-06 के अंतर से मैच जीत लिया। इसके अलावा देवांशी और मानसी के बीच दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें देवांशी ने 15-06 और 15-11 से मानसी को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। 40 वर्षीय पुरुष युगल में खुर्शीद और मोहन व अनिल और पार्टनर के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें खुर्शीद और मोहन की जोड़ी ने मैच जीत लिया। 40 वर्षीय पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में रवि वर्मा और पार्टनर ने जीत दर्ज की। 19 वर्षीय बालक वर्ग में सुमंत, हिमांशु शर्मा, शुभम कुमार, अनिकेत , वैभव और गरवित ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस प्रतियोगिता में मुरादाबाद के अलावा मेरठ, काशीपुर, रामनगर, लखनऊ, रुद्रपुर, चंदौसी, शामली, मुजफ्फ र नगर समेत अन्य शहरों के दो सौ खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक डा. प्रदीप कुमार द्विवेदी, उप निदेशक शिक्षा ज्योति प्रसाद, आरटीओ कमल गुप्ता, एआरटीओ अमरीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें