फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद- चंदौसी रेल लाइन का विद्युतीकरण इसी सप्ताह से

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद से चंदौसी तक रेल लाइन के विद्युतीकरण का काम इसी सप्ताह शुरू होने जा रहा है। अगले चरण में चंदौसी से बरेली और चंदौसी से हरदुआ गंज तक रेल लाइन का विद्युतीकरण होगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए 860 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। संभल के भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह सैनी से यह मुद्दा लोकसभा और रेल मंत्री के समक्ष उठाया था। सांसद का कहना है कि चंदौसी से बरेली तक रेल लाइन के दोहरीकरण को भी मंजूरी मिल चुकी है।
मुरादाबाद- चंदौसी, चंदौसी - बरेली और चंदौसी - हरदुआगंज के बीच रेल लाइन के विद्युतीकरण की कवायद करीब एक साल पहले शुरू हुई थी। इसे स्वीकृति दे दी गई थी। अब इसके लिए बजट जारी हो चुका है। बजट आने के बाद रेल अफसरों ने विद्युतीकरण के लिए सामान की खरीद शुरू कर दी है। चंदौसी में इसके लिए डिपो बनाया जा रहा है। रेल अफसरों का कहना है कि तैयारियां आखिरी दौर में हैं। रेल लाइन के विद्युतीकरण का काम इसी सप्ताह शुरू कर दिया जाएगा। पहले चरण में मुरादाबाद से चंदौसी तक विद्युतीकरण किया जाएगा। अगले दो चरणों में चंदौसी से बरेली और चंदौसी से हरदुआ गंज तक विद्युतीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


मुरादाबाद से चंदौसी और चंदौसी से बरेली व चंदौसी से हरदुआगंज तक रेल लाइन के विद्युतीकरण के लिए 860 करोड़ रुपये का बजट केंद्र सरकार ने जारी कर दिया है। इसके लिए सामान की खरीद रेलवे द्वारा शुरू कर दी गई है। दो- तीन दिन में विद्युतीकरण का काम शुरू हो जाएगा। इससे ट्रेनों को रफ्तार मिलेगी और नई ट्रेनों के लिए भी प्रयास किया जाएगा। चंदौसी से बरेली तक रेल लाइन के दोहरीकरण का प्रस्ताव भी मंजूर हो गया है। बजट मिलने पर इस पर भी काम शुरू हो जाएगा। - सत्यपाल सिंह सैनी, सांसद।
विज्ञापन


मुरादाबाद से चंदौसी रेल लाइन का विद्युतीकरण कार्य इसी सप्ताह शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां कमोबेश पूरी हो चुकी हैं। बजट मिलने के बाद सामान भी आ चुका है। चंदौसी से बरेली रेल लाइन के विद्युतीकरण का काम अगले चरण में शुरू हो जाएगा। - अजय कुमार सिंघल, डीआरएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें