फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीख मांग कर पिता का इलाज कराने वाले बच्चों तक पहुंचे सरकारी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा(मुरादाबाद)।
विज्ञापन

एक महीने से भीख मांगकर पिता का इलाज करा रहे जयपाल के बच्चों को गुरुवार को थोड़ी राहत मिली। गांव के प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी ने ग्राम पंचायत निधि से परिवार को 10 हजार रुपये का चेक सौंपा है। डीएम के आदेश पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को भेजकर पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति की जांच कराई है। एसडीएम ने रेड क्रास से मदद के लिए रिपोर्ट भेज दी है। सामाजिक संगठनों ने भी आईसीयू में भर्ती जयपाल को आर्थिक मदद देने का सिलसिला शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बिलारी तहसील के भाड़ली गांव निवासी मजदूर जयपाल सिंह एक महीने से बीमार है। हालत बिगड़ने पर उसे एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया है। जयपाल के इलाज के लिए उसकी पत्नी और पांच छोटे - छोटे बच्चे भीख मांगने को मजबूर थे। जयपाल के हालात अमर उजाला में उजागर होने के बाद गुरुवार को ग्राम पंचायत अधिकारी और प्रधान ने ग्राम पंचायत निधि से परिजनों को 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद की है। मुरादाबाद में बुद्धि विहार निवासी एक व्यक्ति ने भी परिजनों को 10 हजार रुपये दिए हैं। प्रधान व ग्रामीणों ने व्यक्तिगत स्तर पर भी मदद का सिलसिला शुरू किया है। प्रशासन ने स्थिति पता करने के लिए गुरुवार को नायब तहसीलदार और लेखपाल को गांव भेजा। एसडीएम बिलारी पंकज कुमार ने बताया कि नायब तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। रेडक्रास से पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की जाएगी। मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद के लिए भी रिपोर्ट दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें