फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरनपुर कला के निकट दलपतपुर-काशीपुर मार्ग पर बुधवार की शाम एक अज्ञात वाहन ने एक साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मुकेश 27 वर्ष पुत्र राम प्रसाद रोजाना की तरह मुरादाबाद में मजदूरी करने गया था। शाम लगभग सात बजे कुछ राहगीरों ने ग्राम बहोरनपुर कला में आकर सूचना दी कि गांव से कुछ दूरी पर एक साइकिल सवार रोड पर मृत पड़ा है। इस पर लोगों ने वहां जाकर देखा तो मृतक की शिनाख्त मुकेश के रूप में हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने मुकेश के परिजनों को सूचना दी। परिजन सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर थाना भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली। टक्कर मारने वाले वाहन के संबंध में कोई भी ठीक से जानकारी नहीं दे पाया। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा दिया। मृतक के भाई राकेश ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक की पत्नी रेजवती एवं मां कैलाशो देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का एक छह वर्षीय पुत्र आशीष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें