फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने अतिक्रमण हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम को अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया। निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण को हटवा दिया।
विज्ञापन

नगर निगम का अतिक्रमण हटाने का अभियान सोमवार को एनएच 24 पर कटघर क्षेत्र में रोडवेज के सामने चला। वहां पर हाईवे को घेरकर लोगाें ने अवैध तरीके से खोखे और ठेले लगाए हुए थे। टीम ने पहले खोखे हटाने शुरू किए। इस दौरान खोखे और ठेले वाले एकत्रित हो गए और टीम का विरोध शुरू कर दिया। इसके चलते टीम ने पुलिस बल बुला लिया। सीकेएनए अवधेश कुमार ने बताया कि छह खोखे हटाए गए और 43 फड़ वाले दुकानदारों को हटाया गया। आरोपियों की वीडियो तैयार कराई गई है, जिससे ये दोबारा से अतिक्रमण करने पर पकड़ में आ जाएं। दोबारा अतिक्रमण करने पर इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें