फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में शनिवार को भी ठंड से दो महिलाओं समेत 11 लोगों ने दम तोड़ा

Sun, 07 Jan 2018 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुरादाबाद।
विज्ञापन
winter
विज्ञापन
जानलेवा ठंड से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी मुरादाबाद और आसपास के जिलों में ठंड की वजह से एक वृद्धा समेत 11 लोगों ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को भी आठ लोगों की जान सर्दी के सितम से गई थी। अमरोहा में चार, संभल और मुरादाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को तीन-तीन लोगों की जान चली गई। संभल में शुक्रवार को यहां पांच लोगों ने ठंड से जान गंवाई थी। रामपुर के शाहबाद क्षेत्र से भी शनिवार को एक-व्यक्ति के ठंड से मरने का दावा किया गया है। हैरत की बात यह है कि एक भी शख्स के ठंड से मरने की पुष्टि प्रशासन नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन


मूंढापांडे के हसनगंज उर्फ छोटा खाईखेड़ा गांव निवासी बुद्घी सिंह (70) की ठंड से मौत हो गई। परिजन घर से बाहर गए थे। वापस लौटे तो बुजुर्ग अपने चारपाई पर मृत मिले। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। बुद्घी सिंह के बेटे ने बताया कि वह मजदूरी करने बाहर गया था। उसकी पत्नी की तबीयत भी ठीक नहीं थी। पिता अपने कमरे में लेटे थे। काफी देर तक जब बुद्घी सिंह नहीं जागे तो लिहाफ हटाकर देखे गए। उनकी सांसे थम चुकी थीं। 

वहीं ठाकुरद्वारा क्षेत्र में ठंड से वृद्ध समेत दो ग्रामीणों की मौत कीबात कही गई। कोतवाली के गांव ख्वाजपुर मडैया निवासी 90 वर्षीय शेर सिंह नगर में कोतवाली के पास अपने नाती जितेन्द्र सिंह के साथ रहते थे। वह काफी समय से बीमार थे। जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें शुक्रवार की रात को तेज ठंड लगी, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। उनकी कुछ समय बाद ही मौत हो गई। जितेन्द्र सिंह ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें उनके पैतृक गांव ख्वाजपुर घनतला में ले जाकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन


इनके अलावा गांव रतूपुरा निवासी विजयपाल सिंह (55) की भी ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह बाइक से आ रहे थे। अचानक ठंड लगने से उनकी हालत बिगड़ने लगी। उन्हें गांव के निजी चिकित्सक को दिखाया गया। कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें