फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: कोहरे का कहर जारी, रोडवेज बसों की टक्कर में 11 लोग गंभीर घायल

Sat, 16 Jan 2021 01:53 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर दो बसों की भिड़ंत हो गई। हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मेरठ और बरेली डिपो की रोडवेज की बसों आपस में टकरा गई। जिससे 11 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा घने कोहरा की वजह से हुआ है।
विज्ञापन


वहीं इससे पहले बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर घने कोहरे के बीच दो कारें आपस में टकरा गई थीं। दोनों कारों की गति कम होने के कारण कोई घायल नहीं हुआ. मगर दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। हादसे के बाद मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए थे। दोनों कारें क्षतिग्रस्त होने के कारण दोनों के चालक आपस में भिड़ने लगे। बाद में लोगों ने समझाकर विवाद को शांत करा दिया। 

उधर गुरुवार को हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सौंधन में बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया था। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया तो जाम नहीं लगाया जा सका। हादसा उस समय हुआ जब युवक बाइक पर सवार होकर गांव में घूमने के लिए निकला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें