फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर चालक के परिवार के छह सदस्य समेत 11 नए पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ने वाले कैंटर चालक की पत्नी और भाई समेत परिवार के छह सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। रविवार को कुल 11 नए संक्रमित आए हैं। इनमें किर्गिस्तान से लौटा एमबीबीएस का छात्र और दवा एजेंसी का सेल्समैन भी शामिल है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 437 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि कोरोना की चपेट में आकर शनिवार को टीएमयू में दम तोड़ने वाले भोजपुर के पीपलसाना के कैंटर चालक के परिवार के छह लोग संक्रमित आए हैं। इनमें चालक की 40 साल की पत्नी, 16 और 13 साल का बेटा, 18 और 20 वर्षीय बेटी के अलावा 36 साल का भाई है। 50 वर्षीय चालक को 23 जून को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। उसे बुखार की शिकायत थी। चालक के पॉजिटिव आने के बाद परिवार के लोगों के सैंपल कराए गए थे। चालक की शनिवार को मौत हो गई और परिवार के छह लोग रविवार को संक्रमित आए हैं।
मूंढापांडे के मैनी मातीपुर गांव निवासी 28 साल का युवक किर्गिस्तान में एमबीबीएस फाइनल की पढ़ाई करता है। 22 जून को किर्गिस्तान से मुरादाबाद लौटा है। स्वास्थ्य विभाग ने उसे एक होटल में क्वारंटीन कर सैंपल लिया था। रविवार को उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। लाजपत नगर स्थित दवा एजेंसी का 34 वर्षीय सेल्समैन भी संक्रमित आया है। सेल्समैन कटघर हॉटस्पाट क्षेत्र में रहता है। हिमगिरी निवासी 26 साल का युवक भी पॉजिटिव आया है। युवक का रैंडम सैंपल लिया गया था। राजन इंक्लेव निवासी 40 साल की महिला भी पॉजिटिव आई है। महिला संक्रमित मरीज के संपर्क में रही है। खुशहालपुर निवासी 45 साल का व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित आया है। वह राजस्थान से लौटा था और बुखार की शिकायत होने पर निजी अस्पताल से निजी लैब से उसकी जांच कराई गई थी। जांच पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में भर्ती तीन संक्रमित मरीजों का रिपीट सैंपल भी पॉजिटिव आए हैं। 381 सैंपल निगेटिव और नौ सैंपल अभी भी प्रतीक्षारत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें