फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गैस एजेंसी का सौदा तय कर ठग लिए 10.62 लाख रुपये

Tue, 23 Dec 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भगतपुर थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी का सौदा तय कर संचालक ने 10.62 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने उसे एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गैस एजेंसी संचालक अशोक कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

भगतपुर के डूंगरपुर निवासी अश्वनी देव ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि मझोला के नया मुरादाबाद निवासी अशोक कुमार डूंगरपुर में मैसर्स आक्षांश भारत गैस एजेंसी चलाते हैं। अश्वनी देव का आरोप है कि अशोक कुमार ने एजेंसी का सौदा उससे 65 लाख रुपये में तय किया था। इसके बाद अशोक कुमार और उसकी पत्नी रेनू ने भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन के समक्ष शपथपत्र देकर सहमति और नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट भी प्रस्तुत किया था। इसके बाद अशोक कुमार ने अलग-अलग तारीख में गैस एजेंसी का लोड मंगवाने, पुनर्गठन फीस और लाइसेंस ट्रांसफर कराने के नाम पर 10.62 लाख ले लिए। रकम लेने के बाद अशोक कुमार ने गैस एजेंसी अश्वनी के नाम ट्रांसफर नहीं कराई। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो अशोक कुमार ने उसे एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें