फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर के बुजुर्ग की मौत, 105 पॉजिटिव आए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीएमयू में भर्ती रामपुर के कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, गुरुवार को कोरोना के 93 नए पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। इनमें 71 आरटीपीसीआर और 34 रैपिड एंटीजन की जांच में पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,520 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक रामपुर निवासी 60 साल के बुजुर्ग की गुरुवार की दोपहर को पौने दो बजे टीएमयू में मौत हो गई। बुजुर्ग को बुधवार की दोपहर करीब एक बजे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। बुजुर्ग को बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी थी। सीएमओ के मुताबिक आरटीपीसीआर लैब नोएडा से 71 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इनमें कांठ रोड स्थित वेब सिनेमा के पास रहने वाले दो भाई संक्रमित हैं। चाऊ की बस्ती निवासी तीन साल की बच्ची समेत सात लोग पॉजिटिव आए हैं। बच्ची की 35 वर्षीय मां भी संक्रमित है। सम्राट अशोक नगर के आठ लोगों में पति-पत्नी भी पॉजिटिव हैं। चार संक्रमित एक ही परिवार के हैं। पीटीसी का एक पुलिस कर्मी, निजी बैंक का एक कर्मचारी और मिलन विहार के तीन लोग संक्रमित आए हैं। नर्सिंग होम का एक कर्मचारी और पैथ लैब का कर्मी की रिपोर्ट भी संक्रमित आई है। इनके अलावा प्रेम नगर, पटेल नगर, सिविल लाइन, हुसैनपुर, लाइनपार, डिलारी, दिल्ली रोड, बुध विहार, काशीरामनगर, चक्कर की मिलक, कांठ और गढ़ी से भी पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कुंदरकी से दो बहनें, बकरपुर से परिवार के चार संक्रमित मिले हैं। गुरुवार को 977 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। इनमें 34 पॉजिटिव और 943 निगेटिव आए हैं। मझौला से नौ, टाउन हॉल से पांच, किसरौल और कांठ से तीन-तीन पॉजिटिव मरीज मिले हैं। पीतल बस्ती से एक, कानून गोयान से दो, भोजपुर से तीन, बिलारी और ठाकुरद्वारा से एक-एक मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें