फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा में फूलों की बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। श्री राम नौमी कमेटी की ओर से श्रीराम जन्मोत्सव के पावन पर्व पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की। मुख्य अतिथि समाजसेवी अरविंद गोयल के बेटे शुभम गोयल ने यात्रा का शुभारंभ किया। सांसद सर्वेश सिंह भी यात्रा में शामिल हुए। यात्रा राजकीय इंटर कालेज से शुरू होकर पान दरीबा, मंडी चौक, बर्तन बाजार, चौमुखापुल, सदर कोतवाली, बाजार गंज, गुहरट्टी चौक, कोर्ट रोड ताड़ीखाना, जीएमडी रोड, बुध बाजार चौक होते हुए स्टेशन रोड धर्मशाला पहुंची। यात्रा में सबसे आगे भगवान श्री गणेश, ज्योति मां ज्वाला देवी, श्रीशिव अघोरी, श्रीराम-रावण युद्ध, राधा-कृष्ण नृत्य, श्री शंकर भगवान का विराट रूप, पंचमुखी हनुमान, काली मां का अखाड़ा, श्री रामदरबार, केवट संवाद, श्रीराम जन्मोत्सव, शंकर-पार्वती जी कैलाश पर्वत पर के साथ इस्कान प्रचारक कथा व्यास धीरशांत दास द्वारा श्रीहरि नाम संकीर्तन मां का फूलों से सजा डोला सहित अन्य मनोहारी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

होली आई होली आई, जै-जै श्री राम पुकारुंगा, राधा नाची है नाची ब्रजवाला हाय गजब कर डाला, हरि बोल हरि बोल के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा यूक्रेन, यूरोप व अन्य देशों से आए श्रद्धालुओं ने भी यात्रा में हिस्सा लिया। कालाकारों ने लाठी-डंडे से करतब भी दिखाए। इस दौरान अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, डॉ. पराग अग्रवाल, सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, पीयूष कुमार गुप्ता, यशदीप रस्तोगी, अजय कुमार कट्टा आदि मौजूद रहे।


इन संस्थाओं ने किया स्वागत
जनता सेवक समाज, एकता सेवा समिति, दुर्गा मंदिर समिति, भारत रक्षा सेना, मुरादाबाद जागरूक समाज, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की ओर से शोभायात्रा का सौंफ, मिश्री, गोला, शीतल जल और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें