फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी साइकिल पर सवार, निशाने पर चौकीदार: मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर बरसे। प्रधानमंत्री ने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में सरकार बनाने के लिए 272 सीटों की जरूरत है। 40 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। सत्ता का सपने देखने वाले ठेकेदार एक-दूसरे को वोट बेच रहे हैं। मोदी ने कहा कि हाथी साइकिल पर सवार है, लेकिन निशाना चौकीदार को बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मुरादाबाद के सभी लोगों को संकल्प दिलवाकर चौकीदार बनवा गए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को याद करने के साथ भाषण की शुरुआत जरूर की, लेकिन समापन चौकीदार पर खत्म किया। उन्होंने कहा कि 2014 लोकसभा और 2017 विधानसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश की जनता ने चौकीदार का समर्थन किया। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी चौकीदार को जनता के सहयोग की जरूरत है, ताकि भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाने का संकल्प पूरा कर सकें। प्रधानमंत्री ने कहा कि मायावती और अखिलेश यादव की सरकारों में बहू एवं बेटियों पर अत्याचार चरम पर था। गुंडों ने बेटियों का जीना मुश्किल कर दिया था। योगी सरकार ने गुंडों पर करारी चोट की। प्रधानमंत्री ने गठबंधन पर कटाक्ष किया। कहा कि राजनीति भी क्या-क्या नहीं करवाती है। एक-दूसरे को गालियां देने वाले राजनीतिक अस्तित्व संकट में देख एक हो गए हैं। हाफ-हाफ सीटें बांटने वालों को प्रदेश की जनता पूरी तरह साफ कर देगी।
मोदी ने हजारों लोगों से हाथ खड़े करवाकर संकल्प दिलाया। इससे मोदी मोदी के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। प्रधानमंत्री ने संकल्प के नारे बोले, ‘भ्रष्टाचारियों होशियार’ ‘उन पर है कानून की मार, बंद हुआ काला कारोबार’ ‘देशद्रोहियों पर कड़ा प्रहार, आतंक पर हो आखिरी वार’ ‘दुश्मन हो जाएं खबरदार, घुसपैठिये भागे सीमा पार’ ‘टूटेगी जातपात की दीवार, वंशवाद की होगी हार’ ‘दागदारों पर भारी नामदार, भाई बहनों पूरा हिंदुस्तान चौकीदार’। हर नारे पर कार्यकर्ताओं ने घर-घर में चौकीदार का उदघोष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें