फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30856 वोटर करेंगे पहली बार मताधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले में 30856 वोटर पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 साल है। संक्षिप्त पुनरीक्षण में जिले में 107691 वोटरों की संख्या बढ़ी है। इनमें 60798 महिला वोटर शामिल हैं। चुनाव मैदान में राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने में युवा और महिला वोटर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने जनवरी माह में विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया। इसमें मतदाताओं के नाम एवं पता संशोधन से लेकर 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं के वोटर कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में मुरादाबाद जिले में 30856 युवाओं ने अपने वोटर कार्ड बनवाए। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक इन सभी वोटरों की उम्र 18 से 19 साल के बीच है। इनमें सर्वाधिक 6274 युवा वोटर कांठ विधानसभा और 5506 ठाकुरद्वारा विधानसभा से बने। कार्यालय के मुताबिक पुनरीक्षण में जिले में 107691 वोटरों की संख्या बढ़ी है। इनमें 46869 पुरुष और 60798 महिला मतदाता हैं। इनमें भी सर्वाधिक वोटर मुरादाबाद शहर से बने हैं।
निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक अंतिम प्रकाशन मतदाता सूची के लिहाज से मुरादाबाद जिले में अब वोटरों की संख्या 2260096 पहुंच गई है। इनमें पुरुष मतदाता 1213346 और महिला मतदाता 1046616 हैं। मुरादाबाद शहर 498873 और ग्रामीण में 373480 मतदाता हैं। 134 अन्य मतदाताओं की संख्या है। पुनरीक्षण कार्य के दौरान सभी राजनीतिक दलों के बूथ एजेंटों ने बीएलओ के साथ मतदाता जागरूकता के लिए बूथ स्तर पर कैंप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा में विधानसभा वार वोटरों की संख्या
कांठ 364049
ठाकुरद्वारा 356931
मुरादाबाद ग्रामीण 373480
मुरादाबाद शहर 498873
कुंदरकी 373622
बिलारी 293141
--------------------------
कुल 2260096
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें