फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का गांव में प्रवेश वर्जित का पोस्ट सोशल मीडिया पर डाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। सोशल मीडिया पर एक ग्रुप पर भाजपा कार्यकर्ताओं को गांव में प्रवेश न करने देने की पोस्ट किए जाने से ग्रमीणों में हड़कंप मच गया। गांव के ही भाजपा नेता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गांव के लोगों को बदनाम कर उनकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए जांच कराकर ऐसे आसामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव मिलकदुन्दी निवासी भाजपा नेता दासिम पठान ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया लर एक ग्रुप में उसके गांव में भाजपाइयों के गांव में घुसने व प्रवेश न करने देने की पोस्ट डाली गई है। जानकारी करने पर गांव के किसी भी व्यक्ति द्वारा ऐसी पोस्ट डालने से इनकार किया है।असामाजिक तत्व द्वारा उक्त पोस्ट को सोशल मीडिया व्हाट्सअप पर डालकर भाजपा शासन काल मे गांव के लोगों की छवि धूमिल कर उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गई है ।तहरीर में गांव के लोगों को बदनाम व उनके खिलाफ साजिश रचने वाले आसामाजिक तत्व को चिह्नित कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।कोतवाल रविंद्र वर्मा ने बताया कि गांव मिलक दुन्दी निवासी दासिम पठान की ओर से तहरीर आई है।जिससे जांच के लिए वरिष्ठ उपनिरीक्षक को सौंपा गया गया।जांचोपरांत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें