फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली फेयर के लिए सजने लगा इंडिया एक्सपो मार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भारतीय हस्तशिल्प उपहार मेले के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट सजने लगा है। दुनिया के इस सबसे बड़े हस्तशिल्प मेले में दुनियाभर के 100 से अधिक देशों के 3000 से अधिक थोक खरीददार पहुंचते हैं। एक्सपो मार्ट में हॉल निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। 18 से 22 फरवरी तक यहां 3200 से अधिक निर्यातक अपने हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। शुक्रवार को हॉल निर्माण के बाद निर्यातक यहां अपने स्टॉल्स सजाने लगेंगे।
विज्ञापन

आईएचजीएफ स्प्रिंग दिल्ली फेयर में ईपीसीएच ने मुरादाबाद के 671, सहारनपुर के 53, फिरोजाबाद के 53, आगरा के 43, नोएडा के 140, जयपुर के 257, जोधपुर के 290, दिल्ली के 358, पानीपत के 51, मुंबई के 40, कलकत्ता के 47, आंध्र प्रदेश के 17, केरल के 18 और तमिलनाडु के 29 हस्तशिल्प निर्यातकाें को स्टॉल्स आवंटित कर दिए हैं। इसके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से छोटे - छोटे हस्तशिल्प उत्पादकों को भी अपनी कला के प्रदर्शन का मौका यहां दिया जाएगा। जम्मू - कश्मीर और नार्थ ईस्ट के हस्तशिल्प उत्पादकों को विशेष तौर पर यहां अपने उत्पादों के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार का कहना है कि 110 देशों के थोक खरीददारों ने पंजीकरण कराया है। फेयर में हस्तशिल्प निर्यातकों को अच्छा कारोबार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें