फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति पूर्वक टैट परीक्षा कराने को दिए दिशा-निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टैट) को शांति पूर्वक कराने के लिए मंगलवार को हिंदू मॉडल इंटर कालेज में प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। प्राथमिक स्तर की परीक्षा पहली पाली में 38 केंद्रों पर सुबह दस बजे से 12:30 बजे तक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा द्वितीय पाली में 24 केंद्रों पर दोपहर ढ़ाई बजे से पांच बजे तक होगी। अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर राजेंद्र सिंह सेंगर, पुलिस अधीक्षक नगर अंकित मित्तल, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने कहा कि 31330 अभ्यर्थियों की परीक्षा में केंद्र पर कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक यंत्र, बैग, पर्स आदि लेकर नहीं आएगा। नकल सामग्री पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा प्रश्न पुस्तिकाओं के पैकेट खोलने और परीक्षा के उपरांत पैकिंग करने की वीडियोग्राफी की जाएगी। केंद्र व्यवस्थापक, जिला स्तरीय पर्यवेक्षक, शिक्षा विभाग का पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस दौरान सभी केंद्र व्यवस्थापक व पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें