फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा की जानकारी देकर मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगरपालिका परिषद कार्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डा. संदीप गुप्ता ने नगरपालिका अध्यक्ष पति चौधरी ऋषिपाल सिंह को साथ लेकर पालिका स्टाफ और पालिका सभासदों के साथ एक बैठक आयोजित की। शनिवार की दोपहर बैठक में चिकित्साधीक्षक ने संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा की जानकारी देकर सभी से अभियान को सफल बनाने में सहयोग भी मांगा। चिकित्साधीक्षक ने शासन की ओर से जारी आदेश बैठक में पढ़कर सुनाते हुए कहा कि संचारी रोग एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को या पशुओं से इंसान को हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टीवी, डिप्थीरिया, रैबीज, टिटनेस, एड्स और हैपेटाइटिस सी आदि बीमारियां संचारी रोगों की श्रेणी में आतीं हैं। यह बीमारियां हवा से, पानी से, दूषित खाना खाने से, मच्छरों के काटने से भी हो सकती है। चिकित्साधीक्षक ने कहा कि वर्तमान मौसम में मच्छरों से बचाव को मच्छरदानी का उपयोग अवश्य करें। उन्होंने पालिका प्रशासन से पूरे नगर क्षेत्र में मच्छर मार दवाई का छिड़काव कराने की मांग भी उठाई। पालिकाध्यक्ष पति चौधरी ऋषिपाल सिंह ने सभी पालिका सभासदों से आह्वान किया कि वह अपने-अपने वार्डों में संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा के तहत बैठकें बुलाकर नागरिकों को जागरूक करें। बैठक में पालिका सभासद रानू चौधरी, टिंकू चौधरी, कासिम अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें