फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। शौचालय निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया। ठाकुरद्वारा ब्लाक के गांव बथुवाखेड़ा के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि उनका गांव ग्राम पंचायत मानपुर दत्तराम में आता है। उनके नाम शौचालय निर्माण के लाभार्थियों की सूची में दर्ज है। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान रंजिश के कारण उनके शौचालय का निर्माण नहीं करा रहा है। उन्होंने एसडीएम से उनके शौचालय बनवाने की मांग की। जिस पर एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए है। प्रदर्शन में शिशुपाल सिंह, सूरज सिंह, विजयपाल सिंह, ओमपाल सिंह आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें