मुरादाबाद यार्ड में सोमवार सुबह शंटिंग के दौरान मुरादाबाद-काठगोदाम पैसेंजर ट्रेन का पहिया पटरी से उतर गया। जिससे शंटिंग टीम में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए और इंजन का पहिया पटरी पर चढ़ाया गया। डीआरएम ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
मुरादाबाद और काठगोदाम के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन सोमवार सुबह मुरादाबाद यार्ड में खड़ी थी। सुबह पांच बजे टीम शंटिंग करा रही थी। इसी दौरान इंजन का एक पहिया पटरी से उतर गया। शंटिंग टीम के प्रभारी ने इस की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच मच गया। अधिकारी टीम लेकर मौके पर पहुंच गए और दो घंटे की मशक्कत के बाद इंजन का पहिया पटरी पर चढ़ा गया। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि सुबह शंटिंग के दौरान इंजन का एक पहिया पटरी से उतर गया था। इस मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट में जिसकी लापरवाही सामने आएगी। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।