फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णानगर में गाजे बाजे के साथ भगवान शिव परिवार और मां दुर्गे की भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। मोहल्ला कृष्णानगर में गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव परिवार व मां दुर्गे की प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बाद में प्रतिमाओं को विधि-विधान से मंदिर में स्थापित किया गया। इस दौरान भक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

मोहल्ला कृष्णानगर में स्थित शिव मंदिर से महिलाओं ने नंगे पांव पवित्र गंगाजल से भरे कलश सिर पर रखकर गाजे-बाजे और धार्मिक नारेबाजी के बीच भव्य कलश शोभा यात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में भगवान शिव परिवार और मां दुर्गे की प्रतिमाओं की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुईं थीं। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलश यात्रा सिंचाई विभाग कालोनी में स्थित मंदिर पर पहुंची। जहां पूजा अर्चना के बाद फि र से शोभा व कलश यात्रा कृष्णानगर स्थित शिव मंदिर पर पहुंची। जहां पंडित लालता प्रसाद शास्त्री ने विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भगवान शिव परिवार और मां दुर्गे की प्रतिमाओं को मंदिर में स्थापित कर प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न कराया। इस अवसर पर वार्ड सभासद दिव्या शर्मा, पुष्पा देवी, कमलेश देवी, रजनीश शर्मा, सुमित्रा देवी, सुखलेश देवी, मिथलेश देवी, अशोक कुमार सक्सेना कातिब, गामा, मुकेश यादव, धर्मपाल सिंह, सुरेश चौहान, बेगराज सिंह, अंकित शर्मा, नरेश कुमार, ग्रजेश देवी, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें