फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने निजी नर्सिंग होम का निरीक्षण कर मांगे मान्यता प्रपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर और देहात इलाके में निजी नर्सिंग होमों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के समाज सेवकों ने सीएमओ से शिकायत की थी कि निजी नर्सिंग होम प्रसव के नाम पर लोगों से लूट रही है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दिनेश प्रेमी ने बृहस्पतिवार की दोपहर नगर में संचालित नर्सिंग होमों का निरीक्षण किया और उनसे विभागीय मानक के मुताबिक संचालकों की डिग्री, मान्यता और अन्य दस्तावेज दिखाने को कहा। इसमें चार निजी नर्सिंग होम संचालक अपनी मान्यता नहीं दिखा पाए। मुख्य संचालक के रूप में चार महिलाओं के नाम प्रकाश में आए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी के चिकित्साधीक्षक डा. संदीप गुप्ता ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी को रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। अवैध रूप से संचालित सभी नर्सिंग होमों को शीघ्र बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें