फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल दो दोस्तों की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। मुरादाबाद हाईवे पर तीन दिन पूर्व हुई दुर्घटना में घायल दोनों दोस्तों की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के थाना कुंडा के गांव सरबरखेड़ा निवासी रिजवान अपने दोस्त भूरा के साथ मुरादाबाद के विवेकानंद अस्पताल में 11 जुलाई को अपने एक रिश्तेदार की खैर खबर लेने के लिए गया था। वहां से बाइक से वापस लौट रहा था। मुरादाबाद हाईवे पर गांव फौलादपुर के पास उसकी बाइक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से टकरा गई। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 100 डायल पुलिस ने दोनों को ठाकुरद्वारा नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। गंभीर रूप से घायल रिजवान की काशीपुर ले जाते समय मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त भूरा ने काशीपुर में ही इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें