महानगर की सफाई को लेकर निगम के अफसर सख्त हो गए हैं। सफाई कराने और कूड़ा उठवाने को लेेकर कड़े आदेश जारी किए हैं और अधिकारी मौकेपर पहुंचकर सफाई को देख रहे हैं। इसके बावजूद कर्मचारी सफाई को लेकर गंभीर नहीं हैं।
महानगर की सफाई को लेकर अधिकारी जहां गंभीर हैं, वहीं कर्मचारी लापरवाह बनें हुए हैं। अधिकारियों के लगातार निर्देश देने और निगरानी करने के बावजूद कर्मचारी नियमानुसार सफाई को अंजाम नहीं दे रहे हैं। इससे शहर में चारों ओर गंदगी का माहौल है। कर्मचारियों ने सड़कों को साफ करकेकूड़े को जहां कई जगह ऊंचे ढ़ेर लगाकर छोड़ दिए हैं, वहीं कई जगह नालों में भर दिया है। कूड़े का नियमानुसार उठान नहीं हो रहा है। शहर में जहां लोग कूड़ेदानों में कूड़ा डाल रहे हैं, वहां पर आग लगाई जा रही है।
...
यह रहा हाल
...
गंदगी के लगे मिले ढ़ेर - प्रभात मार्केट के पास पचपेड़ा रोड, लाजपतनगर पुलिस चौकी केपास, सीधी सराय का तिराहा, रागंगा विहार में सीएल गुप्ता के बराबर में।
..
नालों में भरा मिला कबाड़- बुद्धि विहार में आर्यंस से आगे, मंडभ् समिति के बराबर में, बारादरी में, जिगर कालोनी में
...
यहां मिला जलभराव - हनुमान मूर्ति के पीछे कच्ची सराय में, ताड़ीखाना पर पशु अस्पताल के सामने, हैलट रोड पर।
...
यहां कम मिले सफाई कर्मचारी- वार्ड 53 में 20 में से 9, वार्ड 23 में 20 में से 12 और वार्ड 28 में 20 में से 10 कर्मचारी ही मिले।
...
नगर आयुक्त के साथ बैठकर पूरी व्यवस्था बना ली गई है। एक सप्ताह में ही लोगों को शहर साफ नजर आने लगेगा और एक महीने में पूरी तरह साफ कर लिया जाएगा।
- विनोद अग्रवाल, मेयर।
...